आंचल में दूध और आँखों में पानी – Delhi Poetry Slam

आंचल में दूध और आँखों में पानी

By Savitri Saini

महाभारत में द्रौपदी चीर हरण का है जो प्रसङ्ग,
आज के परिप्रेक्ष्य में भी लगता है तर्क सङ्गत।
पुरुष प्रधान समाज में नारी का क्या है स्थान,
अपनी जगह बनाने की उसकी कोशिशें क्यों होती हैं निष्प्राण।
राज्य सभा में बैठे भीष्म और गुरु द्रोण,
असफल रहे बदलने में दुर्योधन का दृष्टिकोण।
असहाय और असमर्थ उनका विशाल व्यक्तित्व,
नहीं कर पाया कुछ बचाने को नारी का सतीत्व।
युगों पहले लिखे गए महाग्रन्थ का यह दृश्य,
बोध करवा गया उसका जो है बहुत सादृश्य।
नारी का चीर हरण क्या हो गया है अदृश्य,
क्या मानवता की आत्मा है इससे अस्पृश्य।
निर्भया नहीं है आज भी भयहीन और सशक्त,
चीर हरण कर उसका अक्सर बहता है रक्त।
आज भी सब कर सकने वाले भीष्म और द्रोण हैं चुप,
नारी की दुर्दशा को जानने वाले भी हैं विमुख।
स्वंयवर रचाने वाले समाज में हो सकता है अगर चीर हरण,
रोती बिलखती द्रौपदी को अगर बचा सकते हैं तो स्वयं श्रीकृष्ण,
आज भी कटु सत्य यही, स्वीकारना बेशक थोड़ा है कठिन,
नारी की दशा में परिवर्तन नहीं है आज भी तनिक।
समाज आज भी ओढ़े है सिर्फ़ आधुनिकता का आवरण,
शब्दों, निगाहों से नित ही करता है नारी का चीर हरण।
महाभारत न हो, न ही रचा जाए चक्रव्यूह
नारी को अगर वस्तु नहीं, मनुष्य ही समझे विश्व समूह


9 comments

  • Bahut sunder didi

    Vandana
  • जय श्री कृष्णा दीदी 🙏🏻🙏🏻
    A true account of the status of women from the Vedic period to the present context in the form of a poem elaborated by you Bahan. It is a bitter truth that even in today’s era, women feel weak despite being strong.
    We should not let slip that respecting a woman, whether known or unknown, be she mother or sister or daughter even life partner too, is essential in every situation. Woman is the skilled architect of the society.
    🙏🏻🙏🏻

    VISHWANATH BELSARE
  • बहुत सुंदर लिखा आपने सच में आज भी नारी की वही पुरानी दशा है कुछ भी बदला नहीं समाज को बदलना ही होगा लिखते रहिए और अच्छा लिखिए

    Sunil dutt
  • Beautifully written and very heart touching Good job 👍🏻

    Manisha Sharma
  • It’s beautiful…..harsh reality but very true….

    Monu arora
  • Beautifully written.
    Amazing. Keep writing.

    Manpreet
  • Still the situation of women is required to bechanged

    Rajni sood
  • A heart touching poem giving a reality check in modern day

    Shagun Tuteja
  • So true in all eras….Men will be will….beautifully composed

    Rachna

Leave a comment