By Sandesh Devkate

तुम उदास मत होना,
कि अब मैं किसी सूरज-सा ढल,
क्षितिज के पार चला जा रहा हूँ।
इस दिन की समस्त जीतें —
मैं तुम्हें सौंप,
समंदर की गोद में समा जा रहा हूँ।
इस जीत की ख़ुशी में,
ये उजास भरी शरवरी भेंट दे जा रहा हूँ।
इस शरवरी में,
मैं, तुम्हें — तुमसे मिलता जा रहा हूँ।
इस विच्छेद में,
सदा के लिए कोई मंदार खिले —
यह विनय मैं करता जा रहा हूँ।
अब मैं किसी और ब्रह्मांड के,
किसी और वासर को
प्रदीप्त करने जा रहा हूँ...
तो अब मैं जा रहा हूँ।
Its nice, great work with the writing. Keep it up. Delivery is very good, I give you that.
sandesh i am so proud of you , yea def no one should get udas when you leave , staying with u all that matteredd and im glad ur talent was seen . This poem was soo good istg , i usually dont have much intrest but all ur poems made me realize stuffs that i never even thought of , stay blessed and keep making such amazing poem . Lots of love and supportt !!!