माँ, तुमने तो कहा था – Delhi Poetry Slam

Extended window till November 15th to submit your poetry ✍️🥇

माँ, तुमने तो कहा था

"माँ, तुमने तो कहा था
ये दुनिया बहुत ही सुंदर हैं।
फिर ये सुंदरता इतनी काली
क्यों दिख रही हैं?"
"माँ, तुमने तो कहा था
पापा खूब सारी टॉफियाँ लाएंगे।
फिर वो टॉफियाँ खिलाने के लिए
मेरे कपड़े क्यो उतारते हैं?"
"माँ, तुमने तो कहा था
भाई मेरे साथ खूब खेलेगा।
फिर उनके साथ खेलते वक़्त 
मुझे इतना दर्द क्यो होता हैं?"
"माँ, तुमने तो कहा था
भगवान जी बच्चों से बहुत प्यार करते हैं।
फिर क्या इसीलिए उन्होंने
मुझे अपने पास बुला लिया क्या?"
-------------------------------------------------------------------------------------------
This poem won in Instagram Weekly Contest held by @delhipoetryslam on the theme 'Street Kids'

Leave a comment

Please note, comments must be approved before they are published